
● क्षेत्र पंचायत सदस्य और हल्का लेखपाल ने किया वितरण
● शासन की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
गढ़मुक्तेश्वर – गरीब निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित करते हुए शासन स्तर से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शासन स्तर से आए कंबलों का गुरुवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में क्षेत्र पंचायत सदस्य परवेज चौधरी और लेखपाल साबिर अली ने गरीब निराश्रितों को वितरण किया। उन्होंने शासन स्तर से गरीब निराश्रितों के हित में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना करते हुए भरपूर लाभ उठाने को प्रेरित भी किया। इस दौरान अनुज चौधरी, सोनू चौधरी, राजू ठेकेदार, शेरशाह चौधरी, गयासु ठेकेदार, पूजा, राजकुमार हिंदुस्तानी, प्यार खां आदि मौजूद रहे।