
गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़ नगर के केडीएम पब्लिक स्कूल में त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धम्म मार्ग को मजबूत करने के लिए चिंतन मंथन कर महापुरुषों के सदमार्ग पर चलने और शिक्षा के साथ संगठित होने के लिए प्रेरित किया गया।
गढ़ के मौहल्ला राजीव नगर में केडीएम पब्लिक स्कूल में रविवार को एक दिन पहले त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा पर भंते नागा भूषण बौद्ध विधिवत बुद्ध वंदना धम्म देशना कराई गई। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक बौद्ध ने करते हुए कहा कि बौद्ध धम्म मानवता, करुणा, प्रेम का मार्ग दिखाता हैं। बुद्ध के तीन और पंच शील के पांच सूत्र विस्तार से बताए।
बैसाख पूर्णिमा के दिन नेपाल के लुंबनी में शिरोधन के राज घराने में सिद्धार्थ ने जन्म लिया था। राज घराना छोड़कर भारत में गया आ गए और बुध पूर्णिमा को बोधि ज्ञान प्राप्त किया। बुद्ध पूर्णिमा को ही कुशीनगर में प्राण त्याग किया। बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित हो संघर्ष करो को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करते हुए महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश गौतम ने करते हुए सभी का आभार प्रकट किया और संगठित होने पर जोर दिया। इस मौके पर सपा नेत्री नैना सिंह, नीरजपाल सिंह, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, रतनलाल, श्रीनिवास सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह, मिलिन एड़वोकेट, सतेंद्र सागर, विनोद चंद्रा, सभासद विनय सागर, इकराम नूर, विनय यादव, मास्टर रविन्द्र, बीड़ी संगम, ओमपाल सिंह, हीरालाल, तूफान सिंह कटारिया, सुनीता बौद्ध, आदर्शलता सहित काफी मौजूद थे।