धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 93वा जन्मदिवस 


गढ़मुक्तेश्वर। – प्रत्येक वर्ष की भांति गढ़मुक्तेश्वर तहसील रोड पर समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 93 जन्मदिवस धूमधाम से अखिल भारतीय जाट महासभा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय लोधी महासभा व्यापार मंडल खड़क वंशी संगठन कश्यप निषाद संघ जाटव समिति अहरिया संघ वैश्य समाज विश्व हिंदू राष्ट्र  सैना एवं सर्व समाज के द्वारा एकत्रित होकर मनाया गया जिसकी सरक्षता गढ़मुक्तेश्वर नक्का मंदिर के मुख्य पुजारी गजेंद्र गिरी ने एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी हर्षवर्धन शर्मा ने एवं संचालन राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला उपाध्यक्ष संजय डिश ने की। कार्यक्रम में संरक्षक गजेंद्र गिरी अध्यक्षता कर रहे हर्षवर्धन शर्मा एवं सर्व समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से कल्याण सिंह जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्माला चढ़कर व लड्डू वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में मातृत्व शक्ति पिंकी त्यागी ने कल्याण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की बाबू कल्याण सिंह जी के राज में बहन बेटी महिलाएं सुरक्षित थी। हरीश पुरुषोत्तम ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी के सरकार में नकल माफियाओं ने नकल करने से तौबा कर लिया था एवं अन्य राज्यों में शरण ले ली थी राजू कश्यप ने कहा कि बाबूजी के राज में गुंडे माफिया अपने-अपने बिलों में बढ़ गए थे जाट महासभा के अध्यक्ष अशोक रंजन ने कहा की बाबू कल्याण सिंह जी की छवि हिंदू हृदय सम्राट की बाबरी विध्वंस के उपरांत से विशाल स्तर पर जानी जाने लगी। इस अवसर पर राजेंद्र  अहरिया राजू कश्यप खड़कवंशी संघ के जय सिंह राणा प्रेमचंद राणा हरीश पुरुषोत्तम संजय डिश योगेन्द्र लोधी अंशुल वैश्य संघ के शोभित गर्ग अमित गर्ग नेपाल जाटव सुखबीर वाल्मीकि  आदि रहे।

Please follow and like us:
Pin Share