रोडवेज डिपो  में नेत्र कैंप लगवाया

PU


● सौ से अधिक का किया गया नेत्र परीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर – चालक परिचालकों की आंख पूरी तरह चुस्त दुरुस्त कराने के उद्देश्य से रोडवेज डिपों में कैंप लगवाकर सौ से अधिक का परीक्षण कराया गया। गुरुवार को रोडवेज डिपो के एआरएम हेमंत मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोडवेज बसों से जुड़े चालक औैर परिचालकों समेत सौ से भी अधिक अधिकारी कर्मचारियों की आंखों का परीक्षण किया। एआरएम ने स्वास्थ्य टीम द्वारा कई चालक परिचालकों समेत विभागीय कर्मचारियों को जरूरी दवाओं के साथ ही चश्मे भी लगाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन करने वाले चालकों की आंखों का चुस्त दुरुस्त रहना बेहद आवश्यक है। नेत्र चिकित्सक डॉ कुलवंत सिंह ने बताया चालक और परिचालकों का नेत्र परीक्षण समय समय पर होना बहुत जरूरी है।

Please follow and like us: