
गढ़मुक्तेश्वर – ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की गढ़ शाखा के चुनाव में ज्ञान सिंह ने कविता को तीन वोटों से पराजित कर दिया। गढ़ ब्लॉक शाक्षा के अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में ज्ञानसिंह अध्यक्ष पद पर विजयी हो गए, जिन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कविता को तीन वोटों से पराजित कर दिया। इसके अलावा मंत्री पद पर कविता, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री पद पर मनोज कुमार और संप्रेक्षक पद पर अनिल चंद्रा निर्विरोध ढंग में निर्वाचित हो गए। सिंभावली ब्लॉक इकाई में विनय कुमार अध्यक्ष पद, विकास कुमार मंत्री, सचिन कुमार कोषाध्यक्ष, भीमसैन संगठन मंत्री, राम भजन संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध ढंग में निर्वाचित हो गए। एडीओ पंचायत अमित कुमार और संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी से जुड़े पदाधिकारियों को शुभकामना दीं।