
गढ़ नगर की डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने वर्ष 2025 में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर की 134वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सतेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में आयोजित अम्बेड़कर जयंती की कुल बचत तेतिस हजार छह सौ आठ रूपए रही। इस वर्ष 2025 में जयंती पर कुल चंदा चार लाख चौबिस हजार दो सौ अस्सी हजार रूपए आया। इस बार जयंती पर कुल खर्चा चार लाख नवासी हजार रूपए हुई।जयंती की बचत अड़तिस हजार नौ सौ अठासी हजार रूपए रही। वहीं 2025 में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दस हजार रूपए का खर्चा आया। इस प्रकार समिति के पास मौजूद बचत की धनराशि उनतिस हजार नौ सौ अठासी रूपए मौजूद है। इस अवसर पर सचिव मिलिन एड़वोकेट, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सागर, संगठन मंत्री जयकिशोर, विनोद चन्द्रा, तिलकराम, राकेश, मोहित, नीरज, मोनू, योगेश, डॉ0 राजेन्द्र, आकाश आदि मौजूद रहे।