
सिंभावली : गढ़ क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी चौकी प्रभारी और हलका इंचार्जों के साथ बैठक की।बैठक में दरोगाओं को लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने और अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। गढ़ सीओ स्तुति सिंह ने थाना कार्यालय में बैठक की गई।जिसमें दरोगाओं की लंबित पड़ी विवेचना के बारे में गहनता से पड़ताल कर समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी व कोहरे के मौसम में क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिन के अपेक्षा रात्रि के समय क्षेत्र में गश्त की ज्यादा जरूरत है। इसलिए रात्रि गश्त में किसी भी दशा में लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि महिला से जुड़े अपराधों में थाना प्रभारी मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द समाधान कराएं।इस मौके पर थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह, चौकी प्रभारी मुनेंद्र सिंह, एसआइ इकरार अहमद, अनंगपाल राठी, यशपाल सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।