दिमागी बुखार को लेकर डीएम गंभीर

हापुड़: जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपद में दिमागी बुखार के तीन मामले मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बारिश के अगले दिन जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशेष संचारी रोग अभियान के प्रथम चार दिनों में हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया ग्राम विकास विभाग द्वारा 85 स्थानों पर फागिंग व नालियों की सफाई की जा रहे हैं।

सूकर पालकों को स्थापित करने का कार्य अभी नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सैंपलिंग का कार्य निरंतर कराया जाए। यदि घर के पास नालों में गंदगी है तो जिला पंचायत राज अधिकारी उन घरों पर विशेष फोकस कर संबंधित से सफाई कार्य कराएं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसर आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें l दस्तक अभियान के अंतर्गत पंपलेट वितरित कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानों और कोटेदारों के पास सूचना होनी चाहिए कि बुखार होने पर कहां संपर्क करें। जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम सभा की बैठकों में लोगों को जागरूक करें और बरसात के उपरांत अगले ही दिन साफ सफाई का विशेष अभियान चलाएं।

सभी नालों की सफाई आवश्यक है एंटी लारवा स्प्रे जरूर करवाएं ।जिलाधिकारी ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के पास डस्टबिन जरूर उपलब्ध हो । रोड के किनारे क्लीनिंग कलेक्शन पाइंट ना बनाए जाए ।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सूअर पालकों को जागरूक करें कि वह सूकर बाड़ो को आबादी से पांच किलोमीटर की दूरी पर ले जाएं और बाड़ो में जाली लगी हो ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की मानिटरिंग आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा कराते रहें l विटामिन सी व डी ड्रॉप्स लाल व पीली श्रेणी के बच्चों को पिलाते रहे खाद्यान्न वितरण भी बच्चों को 100 प्रतिशत होना चाहिए ।

उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर खुलने चाहिए। ओपीडी समय से संचालित की जाए l कन्या सुमंगला योजना के आवेदन व आयुष्मान कार्ड योजना में प्रगति लाएं । बैठक में डिप्टी सीएमओ प्रवीण शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

Please follow and like us: