
धौलाना — भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने संगठन विस्तार करते हुए। धौलाना तहसील के गांव नारायणपुर निवासी असद सैफी को युवा प्रकोष्ठ से तहसील अध्यक्ष बनाया गया। वही असद सैफी को जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सुधीर चौधरी ने कहां हमारा देश युवा प्रधान देश है। देश की तरक्की में युवाओं का बड़ा योगदान है। संगठन से जुड़कर युवा अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। अपने क्षेत्र लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष अच्छे से उठाकर समाधान करा पायेगें। कार्यक्रम के दौरान साजिद खान को धौलाना तहसील सचिव, समर को धौलाना नगर अध्यक्ष, अभिषेक तोमर को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विपुल चौधरी, हापुड़ नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, शिवम चौधरी अन्य साथी उपस्थित रहे।