
हापुड़ —मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रसिद्ध रामायण अभिनेता अरुण गोविल ने रविवार को हापुड़ के पटेल नगर में नव-निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रामलीला पार्क में आयोजित घर-घर रामायण कार्यक्रम के तहत लोगों को रामायण की प्रतियां वितरित कीं।
वही कार्यक्रम के दौरान पटेल नगर की जनता ने अपने लोकप्रिय सांसद का ढोल-नगाड़ों पुष्पवर्षा और खुली जीप रैली के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद गोविल ने कहा कि आज के दौर में पारिवारिक संबंध कमजोर पड़ रहे हैं। इसलिए रामायण का अध्ययन आवश्यक है। यह ग्रंथ हमें भाईचारे माता-पिता के प्रति स्नेह और गुरुजनों के प्रति आदर का संदेश देता है। इसी उद्देश्य से घर-घर रामायण वितरण का अभियान चलाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के चलते विकास कार्यों को नई गति मिली है। और इसी तरह विकास का सिलसिला जारी रहेगा।
विकास आस्था और संस्कार ही मेरी राजनीति की पहचान क्षेत्र के लोगों में बने ये उनका उदेश्य है। वही देहात क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण गोविल ने हिमायुपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण भी किया तथा तीन नवनिर्मित श्मशान स्थलों का उद्घाटन किया। पटेल नगर की जनता ने 80 मीटर सड़क के निर्माण और विकास कार्यों के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, संजय कृपाल, ग्राम प्रधान धीरज सिरोही, अरुण, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, प्रमोद जिंदल, विकास कुमार, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, सांसद मीडिया प्रभारी अमित कुमार शर्मा, कविता माधरे, मोहन सिंह, मनोज तोमर, सतीश सिंघल, प्रवीण शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
