
– आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू : राकेश त्यागी
मंगलवार को जनपद हापुड़ के कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम व् पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी बीच जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा भी हापुड़ पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिस देश में सुई नहीं बनती थी। उस देश में रेल, भेल, सड़क, बांध, इसरो और हवाई जहाज बनाने का काम नेहरू जी के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाने का सपना पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी ने देखा था। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने भारत को सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखा था। यह नेहरू जी की सोच थी, जिसकी बदौलत आज भारत का डंका पूरे विश्व भर में बज रहा हैं। सड़क से लेकर बिजली बनाने का काम नेहरू जी के कार्यकाल में शुरू हो चुका था। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर वीसी शर्मा, IC शर्मा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, सीमा शर्मा, विक्की शर्मा, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, इकबाल प्रधान, अमरनाथ शर्मा प्रधान, गौरव गर्ग, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, विधि विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह, नरेश भाटी, सचिन कुमार, जस्सा सिंह, संदीप कुमार, कुसुम लता, धर्मेंद्र कश्यप , ख़ुशनूद अली, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिल्लो, गुलफाम कुरैशी, SS गौड़, सरदार जसबीर सिंह, सुशील शर्मा, मुकीम खान, जितेंद्र सिंह, गोपाल भारती,भरतलाल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष (पिलखुआ) मदन सिंह चौहान, रवींद्र गुर्जर, पूर्व सभासद मुंशी हबीब, मोहम्मद परवेज, प्रवीण शर्मा, पंकज शर्मा, कपिल शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, सिद्धार्थ स्वामी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।