
भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटी रविवार को घोषित हो गई है। जिलाध्यक्ष उमेश राणा और मोर्चे के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने इस सूची को जारी किया है।
दीपक भाटी ने बताया कि प्रशांत गौड, मोहित पाल, अनिरुद्ध सिंह कस्तला, अंकुर चौधरी, पुनीत जाटव व अंशुल सिंह पाल को उपाध्यक्ष, हर्षदीप त्यागी व अभिषेक शर्मा को महामंत्री, गुड्डू प्रजापति, यश शर्मा, तरुण चौहान, राहुल पंडित, कुश तोमर व शान्तनु त्यागी को मंत्री, सुमित कंसल को कोषाध्यक्ष, तेजस्वी मिश्रा को जिला कार्यालय प्रभारी, रोहित मल्होत्रा को जिला मीडिया प्रभारी, अनमोल प्रजापति को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा चेतन चौहान, अंकुश शर्मा, सुमित चौधरी गुर्जर, दीपांशु दीक्षित, संदीप राणा, राजन वाल्मीकि, अवनीश डेढा, विश्वास त्यागी, प्रणव वर्मा, रोहित सिरोही, निकेता रानी व विकास त्यागी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।