
गाजियाबाद: मौलाना साजिद द्वारा नेशनल टेलीविजन पर सपा सांसद डिंपल यादव पर दिए गए विवादित बयान पर मौलाना का विरोध जताते हुए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरा
हिमांशु शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता उसके लिए आवाज नहीं उठा सकता वो जनता के लिए क्या ही करेगा साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश शासन में होते तो एक विशेष समुदाय का कोई भी व्यक्ति आम नागरिकों खासकर हिन्दू महिलाओं के साथ कुछ भी अभद्रता करता इसपर भी अखिलेश यादव मौन रहते क्यूंकि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के सम्मान में कुछ नहीं बोल पाया उससे जनता क्या ही उम्मीद करती इसीलिए देश और प्रदेश में भाजपा का शासन जरूरी है जो महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है॥