
हापुड़— बीजेपी के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर उत्तरी मंडल जिला प्रभारी सांसद श्री सतपाल सेनी व मंडल अघ्यक्ष पवन गर्ग ने वार्डों में घर—घर जाकर लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को कराया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता डा. श्यौदान सिंह ने भी लोगों को पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए। देश व प्रदेश में मोदी व योगी की सरकार में जन मानस का सम्मान हुआ है। देश व प्रदेश के लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। पूर्व सरकारों में देश व प्रदेश में भय व दहशत का माहौल था। आज दंगाई एवं फिजा खराब करने वाली पार्टी एवं उनके नेता व उनके गुन्डों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या जेल की सलाखों के पीछे है। जो आज अपने कर्मों की सजा भुगत रहे है। वही उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहां उत्तरी मंडल में बीजेपी के सदस्यता चलाकर लोगों को शत—प्रतिशत पार्टी से जोड़ने का इतिहास रचने जा रही है। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के सुबोध नागर, हेमंत त्यागी, मनोज तोमर, जय भगवान, सूरजमल, पूनम सिंघल, भारत सिंघल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।