गणतंत्र दिवस पर भाकियू युवा विंग नें निकाली तिरंगा यात्रा



हापुड – भारतीय किसान यूनियन टिकैत की युवा विंग के कार्यकर्ताओं नें गणतंत्र दिवस पर तहसील स्तर पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालतें हुए लोगों को देश भक्ति के लियें प्रेरित किया गया। भाकियू टिकैत के युवा विंग के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर तहसील स्तर पर एक विशाल तिरंगा यात्रा बडें ही जोश एवं उमंग पूर्वक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा ततारपुर बाईपास के प्रारभ होकर शहर के अनेक मार्गो सें होती हुई फ्रीगंज रोड़ स्थित भाकियू के जिला कार्यालय पर पहुंच कर सपन हुई। तिरंगा यात्रा में सैकडों की संया में युवा अपनें हाथों पर तिरंगें लेकर देश भक्ति नारें लगातें हुए बाईकों एवं वाहनों पर सवार होकर चल रहें थें। जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी नें बताया कि गणतंत्र दिवस पर युवा विंग द्वारा आज तिरंग यात्रा तहसील स्तर पर निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा का उददेश्य लोगों को देश भक्ति के लियें प्रेरित करना है। इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा सैकडों की संया में युवा प्रमुख रूप सें शामिल रहें।

Please follow and like us:
Pin Share