नरौरा पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए

PU

हापुड़: पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नरौरा गंगा घाट पर पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

शनिवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ और अलीगढ़ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। इसके बाद नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल्याण सिंह का जिले के कार्यकर्ताओं से अलग ही लगाव था। राम मंदिर आंदोलन हो या तमाम बार जिले में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के कार्य वह तुरंत करते थे। इसलिए कार्यकर्ताओं के दिलों में आज भी वह मौजूद हैं।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, विनीत दीवान, वाईपी सिंह, मनीष अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनोज बाल्मीकि, प्रवीण मित्तल, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, सुधीर गोयल, सुयश वशिष्ठ, मनोज तोमर, प्रवीण शर्मा, डॉ. रमेश अरोड़ा आदि ने जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Please follow and like us: