जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित

PU


हापुड। – डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) की बैठक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के सदस्य संयोजक प्रेम शंकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद की सभी 36 पैक्स समिति, 2 मत्स्य सहकारी समिति तथा 123 डयेरी सहकारी समितियों का विवरण राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। शासन की मंशा के अनुसार जनपद की सभी 49 न्याय पंचायत स्तर पर एक बी-पैक्स का गठन के सापेक्ष जनपद में वर्तमान में 36 बी-पैक्स संचालित है। जनपद में 13 नई बी-पैक्स के गठन हेतु वांछित कार्यवाही की जा रही है। बदनौली न्याय पंचायत में बदनौली नाम से एक नई बी-पैक्स का पंजीकरण शीघ्र ही होने वाला है। जनपद की सभी 273 ग्राम पंचायत बहुउ‌द्देश्यीय पैक्सों से आच्छादित है।
विश्व की सबसे बडी अन्न भडारण योजना के अन्तर्गत 1000 मै०टन से अधिक क्षमता के गोदाम निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी, हापुड़ एवं धौलाना को भूमि का चयन करने हेतु पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को समितियों की भूमि भू-राजस्व अभीलेखो में दर्ज कराने हेतु समितियों का विवरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उपदुग्धशाला विकास अधिकारी को निष्क्रिय डेयरी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये गये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुये जिलाधिकारी की अनुमति उपरांत बैठक का समापन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी हापुड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us: