
गाजियाबाद। ट्रेनों व बसों में सफर के दौरान यात्रियों के मोबाइल एवं कीमती सामान चोरी करने वाला शातिर चोर को लोनी बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व बस में यात्रियों को टारगेट कर उनके मोबाइल, पर्स व कीमती सामान चोरी कर फरार हो था। पुलिस ने बताया कि,रविवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान बिहार निवासी कृष्ण मोहन राय को चौकी क्षेत्र लालबाग से गिरफ्तार किया गया है।कब्जे से चोरी के 21 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनियों के, एक लैपटॉप, दो ईयर फोन, एक बैग, एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु, चार बिच्छिया सफेद धातु, एक लाल धागे में सफेद धातु का चांद, एक पेन ड्राइव 32 जीबी, चार एटीएम कार्ड, एक ड्राईविंग लाईसेंस, दो वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा, पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म के है। गाजियाबाद से बिहार जाते समय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व बस में यात्रियों को टारगेट कर उनके मोबाइल, पर्स व कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी पर जीआरपी कानपुर पुलिस से दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।