रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार



गाजियाबाद। – रेकी करने के बाद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शालीमार गार्डन थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया लिया।आरोपियों की पहचान सीमापुरी दिल्ली मोनू और सुजल के रूप में हुई।आरोपियों के पास से चोरी की दो जोड़ी चाँदी की पायल,एक गले की चैन सोने की और चाबियों का गुच्छा सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष ने बताया कि बीते दिनों शालीमार गार्डन क्षेत्र के घरों चोरी की वारदात हुई थी।जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित की गई। इस दौरान थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के गन्दे नाले के किनारे पास से दो बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से चोरी किए गहने बरामद किए हैं। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बरामद सोने की चेन को एक माह पहले बंद पड़े मकान से चुराया गया था व दो जोड़ी पायल व गले की चैन करीब छ: माह पहले ताला बंद एक मकान की खिड़की तोड़कर चोरी की गई थी। इसके साथ ही आरोपियों के क़ब्ज़े से एक चाबी का गुच्छा भी बरामद किया गया, जिससे आरोपियों को घर का ताला तोड़ने में आसानी होती थी। यह शातिर बदमाश चोरी किए गए गहनों को राहगीरों को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।

Please follow and like us: