
गाज़ियाबाद।धनतेरस के दिन जहां सुबह से झमझम बारिश हो रही थी।वही, दूसरी ओर बाज़ारो में लोगों की खूब भीड़ रही। इस मौके पर लोगों ने बर्तन, जेवर, कपड़े, मिठाइयां दिवाली के लिए कई प्रकार की खरीदारी की। सुबह से ही बाज़ारो में लोग बड़ी संख्या में धनतेरस के लिए खरीदारी करने पंहुचे।इस मौके पर बर्तन की दुकानों पर खासी भीड़ रही और लोगों ने इस शुभ दिन अपने घर के लिए बर्तन खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं की दुकानों पर भी लोग सामान खरीदने के लिए पहुंचे। धनतेरस पर चांदी, पीतल आदि धातुओं की वस्तुओं को खरीदना भी शुभ माना जाता है। लोगों ने अपनी अपनी हैसियत के अनुसार वस्तुएं खरीदीं। दिवाली में संबंधियों दूर पार ब्याही बेटियों के लिए मिठाई भी लोगों ने खरीदी। ठियोग में दिवाली में मिठाइयां बांटने की भी परंपरा है। इसके अलावा दिवाली के लिए नए क्लेंडरों, लड़ियों, दियों अन्य सामान की भी खूब बिक्री हुई।
विजय नगर और क्रिश्चियन नगर बागू में महिलाओं ने खरीदे सोने के आभूषण :धनतेरस के दिन बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ा। विजय नगर के आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बर्तनों और आभूषणों की दुकानों में जमकर खरीदारी की। धनतेरस में विजय नगर और बागू बाजार के व्यापारियों का कारोबार भी लाखों में रहा। धनतेरस को लेकर बागू बाजार में खरीदारी करने आई बागू निवासी भावना पत्नी संदीप ने बताया कि वे हर वर्ष सोने के आभूषण धन तेरस के दिन ही खरीदते हैं। इस दिन सोना और बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है।
व्यापारियों में न्यू हिमांशु ज्यूलर्स के मालिक बादल कुमार ने बताया कि धनतेरस के दिन व्यापारियों की खासी चांदी हुई। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर अच्छा व्यापार हुआ है।