

● लिव इन पार्टनर का 5 वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप
● 7 वर्ष के मासूम बच्चे से भी अश्लील हरकत करने का आरोप,
● क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस ने आरोपी मयंक गुप्ता को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ़्तार किया है। आरोपी पर आरोप है वह लिव इन पार्टनर महिला के साथ 5 साल से शारीरिक शोषण करता रहा था।इतना ही नहीं,बल्कि महिला ये आरोप भी लगाया कि उसके 7 साल के मासूम बच्चे के साथ भी आरोपी अश्लील हरकतें कर करता था। शनिवार को क्रासिंग रिपब्लिक थाने पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में उसकी जान पहचान क्षेत्र के ही एक शख्स से हुई थी।उस शख्स ने पहले दोस्ती की।फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।महिला का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।लिव इन पार्टनर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।कुछ समय बाद आरोपी पीड़िता के के साथ मारपीट करने लगा।तथा पीड़िता से अपने व्यापार में घाटा देखकर युवती से पैसे ऐंठने लगा।
7 वर्ष के मासूम के साथ भी अश्लील हरकतें महिला का आरोप है कि जब वो शादी के लिए बोलती तो आरोपी बहाने बनाने लगा।इस पर वो पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।इतना ही नहीं महिला ने बताया कि उसके 7 वर्ष के मासूम बच्चे के से भी अश्लील हरकतें करने लगा है।
एसीपी ने दी जानकारी एसीपी वेव सिटी उपासना उपासना पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में 1 मार्च को पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।4 मार्च को मयंक गुप्ता निवासी अजनारा जैनएक्स सोसाइटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकारा है।