लूट करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्ज़े से लूट के पैसे,अवैध असलाह और लूट में मोटरसाइकिल बरामद।

ग़ाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद में 4 नवंबर को एक लोहा कारोबारी के कर्मचारी से लूट की घटना कारित हुई थी।पुलिस टीम ने लूट की घटना कारित करने वाले गुरुवार को मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से लूट पैसे, अवैध असलाह तथा लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, 4 नवंबर की रात स्टील फर्म के कर्मचारी कमलेश गुप्ता के साथ नो लाख तीस हज़ार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने कमलेश को रोका था।उनकी स्कूटी में रखे पैसे और स्कूटी को लेकर फरार हो गए थे। उसके बाद से लगातार पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी।

वही, पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना कारित करने वाला देर रात चौधरी मोड़ के पास के गुजरने वाला है।पुलिस ने तत्काल चौधरी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार दो बदमाश के द्वारा मोटर बाइक को पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया गया इस पर पुलिस द्वारा पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया तो अपने को घिरता देख भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए धोबीघाट आरओबी के पास एक बदमाश मनोज कुमार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटे गये दो लाख तीस हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध असलाह बरामद हुआ।

डीसीपी निपुण अग्रवाल वीडियो बाईट

कैसे हुई फ़रार बदमाशों की गिरफ़्तारी

पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार ने पूछताछ में अन्य चार लोगो और लूट घटना में शामिल होना बताया।जिनके नाम रोहित, विश्वनाथ, विनय तिवारी, राहुल बताया गए।जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तलाश तेज़ कि और मुखबिर की सूचना पर इण्डस्ट्रीयल एरिया थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चार लाख रुपये (लूट के)बरामद हुए।

यह भी जाने, पकड़े गए बदमाशों ने बताया की संदीप स्टील लोहा मण्डी में संदीप गोयल के पास काम करने वाले विनय तिवारी के द्वारा कलैक्शन एजेन्ट कमलेन्दू गुप्ता व स्कूटी के सम्बंध में राहुल को जानकारी दी गई थी तथा राहुल ने अपनी पहचान के मनोज, रोहित, विश्वनाथ व शोभित शर्मा को कमलेन्दू गुप्ता के बारे में बताया। जिसके बाद मनोज, रोहित, विश्वनाथ व शोभित शर्मा ने कलैक्शन एजेन्ट कमलेन्दू गुप्ता के साथ आर०ओ०बी० फ्लाई ओवर के ऊपर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Please follow and like us: