

गाजियाबाद – भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संगठन में रहते जिस प्रकार हर आयाम को सफल अंजाम देते हुए प्रदेश में अपनी एक पहचान बनाने का काम किया और फिर जनप्रतिनिधि के रूप में सदर विधायक बन जाने के बाद से ही अपनी उसी शैली में काम करते हुए अपने घर पर जनता दरबार लगा कर आम जनता की समस्याओं को हल करने की मुहिम में जुट गए। क्षेत्र की जनता को उनके इस कार्यशैली का सीधा लाभ भी मिल रहा है। सदर विधानसभा में अपने कार्यशैली के आधार पर अपनी ओर से मजबूत शुरुआत के रूप में 15 फरवरी को तहसील दिवस में नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में अधिकारियों के साथ जन समस्याओं के निस्तारण हेतु बैठे। सदर विधायक संजीव शर्मा जन प्रतिनिधि चुने जाने के बाद लगातार जन सुनवाई कर रहे हैं। उनके आवास पर जनता दरबार का नियमित आयोजन होता ही है। जहां वह रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों को सुनते हैं और उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने आज तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने की व्यवस्था बनाई। तहसील दिवस के दौरान विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में सभी विभाग के अधिकारीगण आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु वहां पर मौजूद रहे और संजीव शर्मा ने फरियादियों की शिकायत और परेशानी को दूर करने के लिए उपस्थिति एवं संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कर ऑन द स्पॉट राहत देने का काम किया। जनप्रतिनिधि के रूप में इस तरह से किए जा रहे कार्य की काफी सराहना मिली।फरियादियों की लंबी भीड़ निश्चित रूप से सदर विधायक संजीव शर्मा की कार्यशाली से प्रभावित होकर भी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु वहां पहुंची। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया विधायक संजीव शर्मा ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियो से कहा है कि विभाग से संबंधित प्रमुख अधिकारी के न पहुंचने पर अब अगली समाधान बैठक में प्रमुख संबंधित अधिकारी को पहुंचना बेहद जरूरी है। सभी को जन समस्या निस्तारण करने के लिए एक अच्छे मन के साथ ही अपनी उपस्थिति देनी है। जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक संजीव शर्मा के द्वारा इस कार्यशीलता से निश्चित रूप से जनता को उनकी परेशानियों से राहत मिलेगी और एक अच्छी सरकार का संदेश जनता तक पहुंचेगा।