गाजियाबाद: तुराब नगर बाजार का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘सीताराम बाजार’




गाजियाबाद – एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में तुराब नगर बाजार का नाम बदलकर अब ‘सीताराम बाजार’ रखने की मंजूरी दे दी गई है।गाजियाबाद नगर निगम की 7 मार्च 2025 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया गया, जिसे मंजूरी मिल गई। अब यह बाजार ‘सीताराम बाजार’ के नाम से जाना जाएगा। यह बाजार महिलाओं और बच्चियों के श्रृंगार से लेकर, शुभ विवाह के लिए कपड़े और अन्य जरूरी सामानों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। दैनिक उपयोग के कपड़ों की खरीदारी के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। स्थानीय पार्षद पार्षद नीरज गोयल ने बताया, अंबेडकर रोड और रमतेराम रोड के बीच स्थित यह बाजार हर जरूरत की चीजों के लिए स्थायी केंद्र बन चुका है। नाम परिवर्तन से इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाएगा।हमें खुशी है कि बाजार को एक नया नाम मिला है। इससे इसकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तो यह था गाजियाबाद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट। इस बदलाव को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस फैसले का क्या असर होता है।

Please follow and like us: