
गाजियाबाद। – बीते दिनों बारिश के चलते कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण मौसम बहुत सर्द हो गया है।ऐसे में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने जनपद में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 18 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद गाजियाबाद के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।आदेश में कहा गया है कि जनपद में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी, शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड दे समस्त स्कूल 13 जनवरी से 18 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ऑफिस से सभी जनपद के सभी स्कूलों में प्रिंसिपल और संबंधित अधिकारी को सूचना दे दी गई है।इससे पहले डीएम ने 11 जनवरी जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियों को ऐलान किया था। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की साँस ली है।सर्दियों के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल होता है।वहीं बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।बता दें कि गाजियाबाद में शनिवार को बारिश हुई थी जिस की वजह से ठण्ड बढ़ गई है।