गाजियाबाद में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, तीनके खिलाफ मामला दर्ज

PU



मोदीनगर की बह्रमपुरी कॉलोनी में एक कुत्ते की निर्मम हत्या का मामला

गाजियानाद – कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या करने पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।वही,आपको बता दे कि मोदीनगर के की बह्रमपुरी कॉलोनी में 5 जनवरी को तीन युवकों के द्वारा डंडे से बेरहमी से पीटने के बाद बोरी में बंद कर खेत में फेंक दिया था। इस दौरान पशु प्रेमियों द्वारा कुत्ते को बचाने का प्रयास किया गया और उसका इलाज कराया गया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गांव डबाना निवासी पशु प्रेमी राहुल त्यागी की शिकायत पर पुलिस ने बह्रमपुरी कॉलोनी के विपुल कौशिक, हिमांशु और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के विरोध में शनिवार को आरोपी के परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और पशु अधिकार कार्यकर्ता न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा

Please follow and like us: