
● गुलमोहर एन्क्लेव के निवासियों ने किया आयोजन
● पहले हनुमानजी को लगाया भोग, फिर बांटा प्रसाद
● राम नाम के भजन से मिलती है हनुमान जी की कृपा: अरविंद सिंघल
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित श्री हनुमान शनि धाम मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के निवासियों द्वारा खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की शुरुआत हनुमानजी को खिचड़ी का भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर समाजसेवी अरविंद सिंघल ने कहा कि श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान संकट हरने वाले देवता हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को श्रीराम नाम का भजन अत्यंत प्रिय है और जो भी उनकी कृपा प्राप्त करना चाहता है, उसे राम नाम का नियमित जप करना चाहिए। इस आयोजन में रश्मि चौधरी, आर.के. गर्ग, प्रभात गर्ग, सनी डिंगरा, गौरव बंसल, राजेश अग्रवाल, विशाल बिज, दयानंद बंसल, अश्वनी, किंशुक बंसल, यशपाल खुराना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सहयोग किया।