
● इस कार्य को करने के लिए ख़र्च किए 5 हज़ार रुपये,
● युवक किन्नरों का समूह में नाचने गाने का कार्य करता था।
गाजियाबाद। पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाले मामले का बृहस्पतिवार को ख़ुलासा किया है। इस मामले में बताया गया है कि युवक स्वयं अपना गुप्तांग कटवा देता है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है फ़िलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।क्या है पूरा मामला दरअसल, पुलिस को यह सूचना मिलती है कि 28 फ़रवरी की रात गाँव शाहपुर बम्हेता के निवासी संजय यादव की डेरी पर 3-4 बदमाशों ने आकर उन्हें बेहोश कर और उनका गुप्तांग काट कर साथ ले जाने के संबंध में मिली। इस मामले में युवक के परिजनों में पारो नामक किन्नर पर भी आरोप लगाए गए। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। इलाक़े में दो किन्नरों के ग्रुप प्रथम दृश्य ज्ञात हुआ कि पारो नामक एक किन्नर इलाक़े की किन्नर गुरु है और संजय यादव उनके साथ ढोलक बजाने और बधाई माँगने का काम किया करता था। इस इलाक़े में दो किन्नर समुदाय है। जिनमें एक गुरु पारो है। दूसरे में कोई नहीं। युवक बनना चाहता था किन्नर गुरु इसलिए युवक संजय यादव ने दूसरे समूह के साथ मिलकर यह साज़िश रची। उन्होंने यह रणनीति बनायी कि संजय यादव का गुप्तांग कटवा कर पारो नामक को फंसाकर जेल भेज देंगे और संजय यादव को किन्नर गुरु बना देंगे। किन्नर गुरु बनने के लिए पहले गुप्तांग का कटवाना आवश्यक होता हैं। एसीपी ने दी जानकारी एसीपी वेवसिटी उपासना पाण्डेय ने बताया कि युवक संजय यादव ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने घर में पहले से ही गर्म पानी कर रखा था। जिसके बाद साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि मेडिकल परीक्षण में युवक संजय यादव एचआईवी पॉज़िटिव मिले। दो ट्रांसजेंडर सहित तीन गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने बंगाल की रहने वाली तानिया खान, मोहिनी और ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया है।युवक संजय यादव ने खुद 5000 रुपए देकर यह कराया था।पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।