
गाजियाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-2, गाजियाबाद के आदेश के अनुपालन में थाना विजयनगर पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने दंपत्ति संजय प्रताप एवं श्रीमती पूनम सिंह निवासी SF-01, प्लॉट नं. 66, शिप्रा सनसिटी, इंदिरापुरम गाजियाबाद, के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़ित ने दंपत्ति पर आरोप लगाए हैं कि जबरन उनके कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज और मारपीट की। इसके अलावा, कंपनी स्टाफ से भी दुर्व्यवहार करने, फ्लैट पर अवैध कब्जा जमाने और दो लाख रुपये की मांग करने के आरोप हैं।इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। गौरतलब है कि वादिया द्वारा पूर्व में इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।इस मामले में थाना विजयनगर पुलिस ने मु.अ.सं. 138/2025 धारा 329(4)/308(2)/352/351(2)/115(2)/74/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने में जुटी है।