घर से मोबाइल चुराने वाला आरोपित गिरफ्तार





गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र अंतर्ग्रत एक घर के अंदर से मोबाइल चुराने वाले आरोपित को वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया मोबाइल भी बरामद किया हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने 7 जनवरी को वेव सिटी थाने पर दर्ज करवाई थी।पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके घर से अज्ञात चोर ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। वही,इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिपयाना के पंचशील कालोनी निवासी गजेन्द्र पुत्र जतन को डासना से कुढिया गढी जाने वाली रोड पर पैरीफेरल के आगे कुडिया गढी गांव की तरफ से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपित के कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया हैं।

Please follow and like us: