रामनवमी पर गाजियाबाद में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे


● रथ पर विराजमान श्रीराम, डीजे की धुन पर झूमे भक्त
● सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह हुआ स्वागत


गाजियाबाद। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शालीमार गार्डन प्रखंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। श्रीराम को रथ पर विराजमान कर श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल लोग पैदल, बाइक और कारों पर सवार होकर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अजीत प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश दोहराते हुए कहा, एक रहोगे तो नेक रहोगे। शोभायात्रा के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वैशाली इलाके में जब यात्रा पहुंची, तो लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी।

Please follow and like us:
Pin Share