नेपाल जा रही दो किशोरियां बरामद,

PU


नोएडा। फेस-1 थाना पुलिस ने घर से लापता हुई दो किशोरियों को ढूढ़कर निकाला है। नाबालिग लड़कियों को साथ ले जाने वाले युवकों का प्लान नोएडा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया। दरअसल, दोनों किशोरियां नोएडा के सेक्टर-5 से लापता हुई थी जिन्हें नेपाल बॉर्डर से बरामद किया गया है। दोनों की उम्र 12 और 14 वर्ष की हैं, दो नेपाली युवक शादी का झांसा देकर अपने देश ले जा रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए थाना फेज-1 के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 9 जनवरी की रात को दोनों किशोरियां अपने घर से बिना किसी को बताए चली गई थीं। किशोरियों के परिवार ने स्थानीय होटल में काम करने वाले दो नेपाली नागरिकों जगत और बबलू पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए 10 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीमा सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण दोनों आरोपियों को नेपाल सीमा पर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान किशोरियों ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर नेपाल ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों किशोरियों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।