मायके से घर आयी महिला को पति पंखे पर लटका मिला

PU

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में रहने वाले 55 वर्षीय मेघ चंद का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि जब मेघ चन्द की पत्नी लौट कर वापस आई तो, उसने देखा कि उसके पति ने अपने कमरे के कुडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है, कि मृतक शराब पीने का आदी था। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद रहता था।

Please follow and like us: