

इलाके में बीमारी फैलने की आशंका,
नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग,
रेलवे पुल निर्माण के कारण जाम हुए नाले,
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी परेशानी,
नोएडा। गाँव चिपियाना में दूषित पानी की निकासी न होने से दूषित पानी लोगों के घरों में घुस आया है। इससे गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी है।इनदिनों रेलवे पुल निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते नाले बंद हैं और पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। चिपियाना गाँव के पंच विहार कॉलोनी के निवासियों को घरों में पानी घुसने के कारण नारकीय जीवन जीने पढ़ रहा है। इसके चलते निवासियों को आने जाने व स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। इस मौक़े पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन दिनों रेलवे पुल का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसकी वजह से पानी निकासी की व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते इलाकों की गलियों व घरों में दूषित पानी भरा हुआ है। इन घरों में दूषित पानी जमा होने से उनके दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ा रहा है। निवासियों को आने जाने की समस्याओं के साथ साथ दूषित पानी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि, उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया,किन्तु अधिकारियों द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों में पानी घुसने से उनके घरों के फ़र्नीचर व दीवारें भी बुरी तरह से ख़राब हो रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। निवासियों ने अधिकारियों से दरखास्त लगायी है कि वे जल्द इस जलभराव की समस्या से उन्हें निजात दिलवाई जाए और नाले की नियंत्रण रूप से सफ़ाई कराई जाए।