किसानों का नोएडा कूचः पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को रोका, काशी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे

किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब बंदः अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम, बाजार-पेट्रोल पंप बंद

फसलों की MSP का गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर

आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद है। किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठे हुए हैं। वहीं, मार्केट के साथ पेट्रोल पंप बंद हैं। बसें भी नहीं चल रही हैं। पंजाब बंद को धार्मिक, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों समेत अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है। राज्य में 52 ट्रेन रद्द की गई हैं, जबकि 22 के रूट बदले गए हैं।

किसानों का नोएडा कूचः पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को रोका, काशी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे

मेरठ : गौतमबुद्ध नगर की जीरो प्वॉइंट पर होने वाली किसानों की

महापंचायत में जाने से पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी को रोका गया। पुलिस ने सुबह-सुबह जाकर उनके घर पर उनको नजर बंद कर दिया। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गए इसके बाद पुलिस ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया है। किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। किसानों को पुलिस ने रोका तो किसान भी वहीं डेरा जमाकर बीच में बैठ गए। किसानों ने कहा कि रुकेंगे नहीं आज डटे रहेंगे। बतादें, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आज भारी मात्रा में किसानों के साथ नोएडा पंचायत में जाने की घोषणा की थी। किसान रात्रि से ही नोएडा जाने की तैयारी में जुटे थे।

Please follow and like us:
Pin Share