राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में पहुंचेंगे मेरठ प्रांत के दो सौ कार्यकर्ता


गुलावठी बुलंदशहर – महाकुंभनगर प्रयाग में गंगा समग्र द्वारा सात, आठ, नौ फरवरी को सैक्टर नौ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में देश भर से पांच हजार खण्ड, जिला, प्रांत और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटेंगे। गंगा समग्र, मेरठ प्रांत से दो सौ से अधिक गंगा सेवक राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में हिस्सा लेंगे। बुलंदशहर जनपद से सत्रह पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में प्रतिभागी रहेंगे। यह जानकारी गंगा समग्र के प्रांत नदी प्रमुख रविन्द्र राणा ने दी।

Please follow and like us:
Pin Share