
बुलन्दशहर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, ग्रामोद्योग, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, जिला बचत, स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उक्त विभागों के द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं व चल रहे निर्माण कार्यों को अधिकारियों द्वारा विस्तार से बताया गया। जिस पर जिलाधिकारी श्रुति ने चल रहे निर्माण कार्यों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही चल रही केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को ससमय पहुंचाने हेतु निर्देशित किया, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
