पुलिस ने ट्रॉली चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार



बुलन्दशहर – पहासू पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर सोमना रोड़ वाले आम के बाग से एक शातिर चोर आलिम पुत्र नवी शेर निवासी ग्राम ऐकरी थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़ को चोरी की एक ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना पहासू पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद ट्रॉली को दिनांक 01 फरवरी 2025 को थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत खाद्य बीज भंडार से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना पहासू पर मुअसं- 32/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।

Please follow and like us: