हथियार तस्कर रिजवान पर एनएसए की कार्रवाई


● एसएसपी श्लोक कुमार की संस्तुति पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने की कार्रवाई

बुलंदशहर : हथियार तस्कर रिजवान पर एनएसए की कार्रवाई की गयी है। सिंगर मूसेवाला हत्याकांड में रिजवान पर हथियार सप्लाई का आरोप है। जेल से छूटने पर फायरिंग की गयी थी बुलंदशहर पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर रिजवान अंसारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई की है। एसएसपी श्लोक कुमार की संस्तुति पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने यह कार्रवाई की। रिजवान जेल से बाहर आने के लिए जमानत का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने रिजवान और उसके पुत्र को दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, सात अवैध तमंचे और एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की सप्लाई रिजवान के गिरोह ने की थी। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, रिजवान एक अत्यंत खतरनाक अपराधी है। दिल्ली और बुलंदशहर में उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह बुलंदशहर जिला कारागार में बंद है, जहां उस पर एनएसए की कार्रवाई तामील कराई गई है।

Please follow and like us:
Pin Share