
ब्यूरो गुलावठी बुलंदशहर। गुलावठी में श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में 71 वें रामलीला महोत्सव में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारिच सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया।
जिसमें दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र जी अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मांग करते हैं। पहले तो अयोध्या नरेश इनकार करते हैं। परंतु, गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वे दोनों भाइयों को देने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद राम-लक्ष्मण विश्वामित्रजी के साथ बक्सर वन को प्रस्थान करते हैं। मार्ग में ताड़का राक्षसी मिलती है। जिसका गुरुदेव की आज्ञा से श्रीराम वध कर देते हैं। वहीं, मारीच को सिंक के बाण से सौ योजन समुद्र पार भेज देते हैं। जबकि, सुबाहु का वध कर देते हैं।
वही इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सौरव गर्ग उर्फ जुगनू, महामंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल उर्फ दाबू,भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल सिंघल, कुलदीप सिंघल, संजीव तेवतिया उर्फ बिट्टू, संजय बी.लाल,हिमांशु गोयल, विशाल सिंघल,मनोज,विनोद सैनी सहित अन्य भक्तगण भी मौजूद रहे।

