एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

एस. सी. ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का सेलिब्रेशन किया गया।

इसमें 36 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने बहुत ही जोश के साथ हिस्सा लिया। यह चंद्रयान मिशन-3 की पहली सफलता की सालगिरह के उपलक्ष में मनाया गया। इस दिन विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारा गया यह दिन भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है क्योंकि इस दिन हमारा देश दुनिया का चौथा और दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया। इस अवसर पर स्कूल के अंदर एन सी सी कैडेट्स ने भाषण में वाद विवाद प्रतियोगिता की जिसमें कैडेट सलोनी यादव व पर्व अग्रवाल ने अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डायरेक्ट मयंक अग्रवाल व प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने एन सी सी कैडेट को संबोधित करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत व लगन से ISRO का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वी के अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह एनसीसी अधिकारी मोनिका राजपूत व एस एस यादव सर बटालियन की तरफ से हवलदार अमृतपाल सिंह मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share