
ब्यूरो गुलावठी बुलंदशहर। नगर गुलावठी के परशुराम भवन में नगर ब्राह्मण सभा द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती दोनों ही दिन हमारे देश के महान नेताओं की याद दिलाते हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय आदर्शों और नेतृत्व से भारत को एक नई दिशा दी। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई ऊंचाई दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को एकता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दी।
इस मौके पर नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनका सत्य और अहिंसा का सिद्धांत हमें सिखाता है कि किसी भी परिस्थिति में धैर्य और सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सच्चे नेतृत्व का आधार निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा है।
इन दोनों महान नेताओं ने अपने जीवन में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें इनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। गांधी और शास्त्री जी की शिक्षाएं हमें सही मार्ग दर्शाती है।
इस मौके पर नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द शर्मा, राजेश कौशिक, राजेश निराला,राजकुमार शर्मा, कुंवर पाल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा योगेन्द्र कुमार निराला, अनिल कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा फतह चन्द मिश्रा आदि उपस्थित रहे।