भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद डॉ महेश शर्मा का जन्मदिन, दी ढेर सारी शुभकामनाएं

गुलावठी बुलंदशहर।नगर गुलावठी के देवलोक कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का जन्म दिवस मनाया। वही एक दूसरे को खिलाकर ढेर सारी बधाइयां दी। और भगवान से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की।इस मौके पर भाजपा से शिक्षक प्रकोष्ठ विधानसभा संयोजक डॉ प्रभात मुदगल, एडवोकेट हरित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार कौशिक, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, अनुराग तोमर, अशोक बिधूड़ी, आदेश चौहान, विपिन तेवतिया, हिमांशु गोयल,संजय बी लाल,जय सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं दूसरी तरफ भाजपा से पंचायत राज प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ सुंदरपाल सिंह तेवतिया व मुकेश तेवतिया ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को जन्मदिवस की अनंत सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।

Please follow and like us:
Pin Share