
बुलंदशहर – एआरटीओ ने ओवरलोड के अभियोग में एक डम्पर बंद किया गया। जिस पर 170320 रुपये जुर्माना लगाया गया तथा दूसरे जनपद से लाकर ईंट बेचने वाले एक ट्रैक्टर को जक्शन रोड चौकी खुर्जा में बंद किया गया जिस पर 99300 रुपये जुर्माना लगाया गया । साथ ही साथ 5 ई-रिक्शा को बिना पेपर संचालित पाये जाने पर थाना खुर्जा सिटी में बंद किया गया तथा 3 अन्य वाहन विना पेपर संचालित पाये जाने पर बंद किया गया जिन पर 98100 रुपये जुर्माना लगाया गया ।