डीएम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूलो के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक



बुलन्दशहर – 10 फरवरी 2025 को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत हुई। बैठक में इस अभियान के प्रभारी द्वारा राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। इस गोली के खाने से बच्चों में स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता में वृद्धि, एनीमिया नियंत्रण आदि स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बताया गया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु सभी स्कूलों की उनके पास के स्वास्थ्य केंद्र से मैपिंग करा दी गई है। सभी स्कूलों पर पर्याप्त संख्या में एलबेंडाजोल की गोली भी उपलब्ध कराई जा रही है। 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर स्कूल में नामांकित सभी बच्चों को शत प्रतिशत रूप से एलबेंडाजोल को गोली खिलाई जाए। गोली खिलाते समय डॉक्टर द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखे। बच्चों को लंच के उपरांत ही गोली खिलाए। खाली पेट गोली नहीं खिलाई जाए। गोली खाने के बाद यदि किसी बच्चे को कोई परेशानी होती है तो तत्काल डॉक्टर को अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी बच्चों को यह गोली खिलाई जानी है इसलिए यह सुनिश्चित करें कि सभी को गोली खिलाई गई है। अभिभावकों को भी प्रेरित करें कि बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें एलबेंडाजोल की गोली जरूर खिलाए। यह अभियान वर्ष में 2 बार चलाया जाता है। बैठक में सीडीओ कुलदीप मीना, सीएमओ सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share