“जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सर्वदलीय एकता से हुआ स्वागत”



– महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को मिला था राष्ट्रीय सम्मान
– पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन में किया गया था सम्मानित
– अब जनपद के सभी दलों ने मिलकर जिला पंचायत सभागार में दिया सम्मान

बुलंदशहर। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में किसान यूनियन सहित सभी दलों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने मिलकर ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का जिले का मान बढ़ाने के लिए सम्मान किया। यह पहला अवसर था जब जिले की बेटी का सम्मान करने के लिए सभी किसान यूनियन सहित सभी दल के प्रतिनिधि दलगत राजनीति से उठकर साथ आए। बता दें कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा महिला दिवस से पूर्व देशभर से 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश से केवल डॉ. अंतुल तेवतिया को यह गौरव प्राप्त हुआ था। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) एवं राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर पिंटू प्रमुख, सुनील चरौरा, अमन चौधरी, नाहर सिंह, शैलेश शर्मा, रेनू चौधरी धर्मेंद्र चौधरी, मंगल सिंह, सूर्यप्रताप, रूबी मीना, कैप्टन विशन सिंह सिरोही, अरब सिंह, प्रेमवीर नेता  तैयबपुर, अजीत प्रधान जी, विवेक चौधरी, लीलू प्रधान,चबल सिंह मास्टर, जयप्रकाश प्रधान , रविन्द्र प्रधान , तेजवीर प्रधान  ,कलुआ बाबा,भोला सिंह पहासू,रवि प्रधान पहासू, जगत सिंह अहमदगढ़, अजीत प्रधान स्यारली, नीरज लोधी प्रधान डिबाई,अभय सिंह लोधी राजेन्द्र प्रधान  , दयाचंद त्यागी , उदयवीर सिंह नेताजी, देवेन्द्र प्रधान ,सोनू लोधी प्रधान , दलवीर सिंह जी,इन्द्रपाल मास्टर, वीरेंद्र यादव , कुमारपाल प्रधान डांगावास, सुरेंद्र सिंह डुमरा जाट, जय भगवान यादव, तेजवीर सिंह सियाणा, मनवीर प्रधान शिकारपुर देहात, सत्य प्रधान जखेता, रामराज मुनीम , हॉबी कौशिक, सचिन कौशिक,गुड्डू मलिक, हेमेंद्र पहलवान, सतपाल मलिक, सुरेंद्र मलिक, सतपाल सिंह अध्यक्ष , देवेंद्र प्रधान, विजयपाल सिंह प्रधान , नरेंद्र फौजी नागलिया, योगेंद्र प्रधान, सतवीर सिंह, सोमबीर राघव उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share