
सिकंदराबाद – हमारे भारत देश में न जाने कितने सामाजिक संगठन समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं उन्हीं संगठनों में से एक संगठन ऐसा है जो लगातार समाज के हित में कार्य कर रहा है वो संगठन भारत विकास परिषद् के नाम से सुविख्यात है इस संगठन की बहुत सी शाखाएँ संचालित है उन शाखाओं में से एक शाखा भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के नाम से जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में संचालित है यह सामाजिक संगठन /शाखा समाज के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करती रहती है। उसी भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने आज 8 मार्च 25 की रात 8 बजे नगर सिकन्दराबाद के रेलवे रोड़ पर संचालित सिंघल स्वीट होटल में पारिवारिक होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया। दीप प्रज्जुलित के उपरांत नन्हें मुन्ने-बच्चे ने होली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी ओर कविता पाठ व गणेश मंत्र का उच्चारण भी किया गया ओर बीच-बीच में शाखा के पदाधिकारीओं ने होली के त्योहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए होली का महत्व बताया ओर उसके बाद वेदप्रकाश गुप्ता ने बच्चों से गिनती प्रतियोगिता करायी ओर उसके बाद युवाओं व बुजुर्गो एंव महिलाओं द्वारा रामायण के पात्रों के नाम बताने की प्रतियोगिता करायी ओर इसके बाद नगर की डी0डी0 कबाड़ी बालिका इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका स्वर्गीय सेठी बहन जी की पुत्री विदूला कौशिक ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान की बात कही होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ओर कहा की जैसे मेरी माता जी ने देहदान किया था वैसे ही में भी अपने पार्थिव शरीर का देहदान कर समाज के उत्थान व हित के अपने आप को समर्पित करने का वादा किया है। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने फूलों की होली खेली ओर एक दूसरे को गले लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम का मंच संचालन विभोर गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम के उपरांत सभी मौजूदा जनों ने जलपान किया। इस मौके पर शाखा के पदाअधिकारीयों एस0सी गर्ग, मूलचंद गुप्ता, विभोर गुप्ता, हरसरन शर्मा, जुगल किशोर बंसल, डा0 नरेंद्र भटनागर, एन0एन शर्मा, आर0पी0 अग्रवाल, शिव प्रकाश काका,वेदप्रकाश गुप्ता, अनिल मोगा, अनिल अग्रवाल, माधुरी गर्ग, रजनी बंसल, नीरु गुप्ता, अंजू भटनागर, स कविता गोयल, योगश्रवरराज नागर सुनीता नागर, सेठी बहन की पुत्री विदूला कोशिक के अलावा सभी गणमान्य सदस्य व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।