
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी पर भ्रष्टाचार के विरोध में आजाद अधिकार सेना द्वारा किए गए शांतिपूर्ण धरने के बाद संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

धरना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर समाप्त किया गया था। राणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ दौरे के दौरान गढ़ मुक्तेश्वर कार्तिक मेले में ज्ञापन देने की तैयारी में थे। संगठन ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और जनहित की आवाज़ को दबाने का प्रयास बताया है।