बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते कांग्रेसी
संविधान दिवस पर डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते कांग्रेसी

अयोध्या। संविधान दिवस पर कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में गोष्ठी आयोजित कर संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को सादर नमन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को ही संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। वक्ताओं ने कहा अपने प्राणों की आहुति देकर भारत के वीर सपूतों ने देश को आजाद कराया। तभी हमारा यह संविधान बना। इस संविधान दिवस पर हम गर्व से अपने वीर अमर सपूतों को याद का सादर नमन करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संविधान बचाने की शपथ ली। बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ, कवींद्र साहनी, सुनील पाठक, उमेश उपाध्याय, अब्दुल हकीम, जिला सचिव लाल मोहम्मद, दिनेश यादव, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us: