
परिचय :-जेल भेजती हुई थाना पुलिस
बहसूमा। शनिवार की देर रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी इन्दू वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात नहर पुल पर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। पुलिस मय सरकारी गाड़ी में थाना के उपनिरीक्षक विजय शुक्ला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गश्त कर रहे थे। व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेर घोंटकर पकड़ लिया।जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र महावीर निवासी मौहल्ला पसाडा गांव किथौडा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ थाना मीरापुर में मुक़दमा दर्ज हैं।यह अपराधी प्रवृति का है।किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था।